ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 19 मई को

-शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद।  राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के गुरेदा में 19 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय नगर पंचायत गुरूर में सभी 15 वार्डों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निवास पटेल (मो. 7440601501) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री कामता प्रसाद नागेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में गुरेदा, भरदाखुर्द, डंगनिया, नाहंदा, ओटेबंद, डौकीडीह, खप्परवाड़ा, सिरसिदा, परसदा डंग, देवरी (क), अर्जुनी, गोरकापार, पांगरी, सुखरी, तमोरा, कचांदुर और खर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला मिशन समन्वयक श्री अवन कुमार जांगड़े (मो. 8319451852) को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही उमेश रात्रे और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के श्री घनश्याम सिंह सिन्हा सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि ग्राम गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नायब तहसीलदार श्री हेमंत पैकरा (मो. 9755003989) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत गुरूर में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम (मो. 9685561564) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english