ब्रेकिंग न्यूज़

 आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा : आतंकवाद विरोधी दिवस पर दिलाई गई शपथ

बिलासपुर /आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर   गुरुवार को जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा देश की एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा है और सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे हिंसा एवं उग्रवाद से दूर रहकर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे सभी प्रकार की आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करेंगे तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english