सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को, तैयारियों के संबंध में बैठक 24 मई को
बिलासपुर, /संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा "सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा 2026" का आयोजन 24 मई को दो सत्रों में प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा की प्राथमिक तैयारियों के संबंध में 22 मई को शाम 4 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक रखी गई है। बैठक में संबंधितों को नियत तिथि एवं समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।












Leave A Comment