ब्रेकिंग न्यूज़

 राहुल अपनी कुण्ठा और मानसिक हताशा का परिचय दे रहे : किरण देव

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री शाह 'गद्दार' कहे जाने पर राहुल गांधी की कटुतम निन्दा की
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राहुल और कांग्रेस को दो टूक : देश व दुनिया में लोकप्रिय नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
-संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का ओछी जुबान से विरोध करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है : देव
-वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग घोर निंदनीय
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल किए गए 'गद्दार' जैसे अत्यंत अमर्यादित, ओछे और आपत्तिजनक शब्द की कटुतम निन्दा की है। श्री देव ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनके मानसिक, हताशा  को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में शासन करती थी जो अब कुछ राज्यों तक ही सिमट कर रह गई है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का नाम शायद ही देश की राजनीति में होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी लगातार देश की संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का ओछी जुबान से विरोध कर रही है। देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की घटिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुँचाई है, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनमत का भी घोर अपमान किया है। श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी यह भूल चुके हैं कि आज समूचा देश ही नहीं, अपितु पूरा वैश्विक मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के समर्थन में खड़ा है। विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है, लेकिन कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की यह प्रगति और लोकप्रियता पच नहीं रही है। लगातार मिल रही राजनीतिक शिकस्त से बौखलाए राहुल गांधी अपनी खीझ मिटाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ जहर उगला है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को उसकी सही जगह दिखाई है। देश की जनता अपने राष्ट्रनायक का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस अहंकार और अमर्यादित आचरण के लिए कभी माफ नहीं करेगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english