आयुक्त के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, वार्ड 3 और वार्ड 1 में खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर लगा जुर्माना
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के आदेशानुसार दिनांक 21 मई को नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 (मॉडल टाउन) एवं वार्ड क्रमांक 1 (जुनवानी) के अंतर्गत आने वाले जुनवानी मार्केट के पास एक विशेष कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे और खुले में अवैध रूप से चिकन एवं मछली का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई।
जुनवानी मार्केट के पास खुले में व्यवसाय कर गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 दुकानदारों से कुल ₹ 950 (नौ सौ पचास रुपये) का दंडात्मक शुल्क वसूला गया। साथ ही, सभी संबंधित व्यवसायियों को दोबारा खुले में चिकन एवं मछली का विक्रय न करने की कड़ी समझाइश दी गई और उक्त स्थल को पूरी तरह से खाली कराया गया।
1. अशोक महतो मछली व्यवसाय - 100 2. संतोष साहनी मछली व्यवसाय - 150 3. रामदयाल मछली व्यवसाय - 300 4. मोहम्मद अकबर चिकन व्यवसाय - 200 5. जामिल कुरैशी चिकन व्यवसाय - 200
इस तरह अवैध मांस बिक्री हेतु कुल राशि 950 रुपए की चालानी करवाई कार्यशाला के उपरांत की गई है। अवैध बिक्री एवं गतिविधि के खिलाफ निगम की सख्ती कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।










Leave A Comment