अवैध कब्जे और अवैध पाटे हटाकर किया मार्ग को सुव्यवस्थित
निगम जोन 1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडर ब्रिज तक अभियान
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता सुश्री अंकिता सोनवर्षा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 1 क्षेत्र के अंतर्गत होटल पैराडाइज से लेकर गोंदवारा अंडरब्रिज तक जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम यातायात देने अभियान चलाकर मार्ग को कब्जामुक्त करवाते हुए नागरिकों को सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाया गया. अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा होटल पैराडाइज से लेकर गोंदवारा अंडरब्रिज के मध्य लगभग 20 अवैध कब्जे हटाए गए और लगभग 15 अवैध पाटे तोड़कर सफाई की बाधा जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से दूर करते हुए नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचायी गयी.










Leave A Comment