सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके आवासों का तत्काल सीसी लगाने निर्देशित किया। नोडल अधिकारियों को अधिक से अधिक ग्रामों में पहुंचकर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के पूर्ण कार्यों का तत्काल सीसी लगाने कहा। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित करने कहा। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सामाजिक सहायता योजना की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत हितग्राहियों का आधार रजिस्ट्रेशन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने कहा।
सीईओ जिला पंचायत ने हर घर सोख्ता गड्ढा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य करने कहा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत वार सोख्ता गड्ढा निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने अभियान के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए इन्जेक्शन वेल, वाटर रिचार्ज शॉफ्ट, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सोखता गड्ढा, फिल्डर मीडिया की साफ-सफाई के कार्य को गंभीरतापूर्वक करने कहा। ईडब्लूएम सेंटरों का अनुबंध कराकर मशीन चालू कराने निर्देशित किया गया। बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया तथा इस कार्य में आवश्यक सुधार व प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि शाासन के नवीन निर्देश के तहत अब चार प्रकार का कचरा संग्रहित किया जाएगा। बैठक में पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों को शाीघ्रता से पूर्ण कर यूसी, सीसी लगाने निर्देशित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, समर्थ पोर्टल, हर घर जल, अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र, डीफ एकाउन्ट, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों, एनआरएलएम डीएआर एन्ट्री के कार्यों की समीक्षा की गयी।




.jpg)








Leave A Comment