केंद्र की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प
भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 1 तालपुरी रुआबांधा में आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पार्षद सविता ढवस के निवास स्थान पर किया गया। यह बैठक प्रदेश भाजपा, जिला भाजपा एवं रिसाली मंडल के प्रभारी शिवेंद्र परिहार के निर्देशानुसार आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में रिसाली मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू तथा महामंत्री दशरथ साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सविता ढवस ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं भारत माता की जयघोष के साथ की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री गुड्डू झा, शक्ति केंद्र संयोजक जग्गू यादव, सहसंयोजक नरेंद्र त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ अध्यक्ष इंद्रपाल कौर विरदी, डॉ. नमिता गोयल, दुर्गेश यादव, विष्णुदत्त शर्मा, हीरालाल सिन्हा, तरसेम कौर, उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, अविनाश शर्मा, रविकांत ठाकुर, संतोष चौधरी, अंचल यादव, सारिका साहू, विनोद अग्रवाल, सुनील, सुरेंद्र सोनी, आर.के. बंछोर, डॉ. जी.डी. चंद्राकर, रविंद्र कुमार, नारायण सिंह राजपूत, छातेश्वर, के.एस. देशमुख और एस.के. अग्रवाल शामिल थे।













Leave A Comment