आबकारी टीम की कार्रवाई, महुआ शराब एवं दो पहिया वाहन जब्त
बलौदाबाजार / कलेक्टर कुलदीप शर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में शुक्रवार को 4 हजार रुपए का महुआ शराब और एक मोटर सायकिल जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वृत्त कसडोल में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी लकेश्वर यादव पिता गोविंद उम्र 35 वर्ष ग्राम तेंदुभाठा, चौकी गिरौदपुरी के कब्जे से 20 बल्क लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। महुआ शराब का बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया एवं 1 (एक) दो पहिया वाहन मोटर सायकल सीडी डिलक्स सीजी 022 पी 5583 जब्त किया गया। मोटर सायकल का बाजार मूल्य 30,000 होना पाया गया। आरोपी लकेश्वर यादव पिता गोविंद उम्र 35 वर्ष ग्राम तेंदुभाठा, चौकी गिरौदपुरी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक, विनोद बांधे, आबकारी आरक्षक अभिषेक कुमार राठौर, हेमंत कुमार वर्मा, कोमल निषाद, प्रकाश कुमार, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा, दुर्गा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









Leave A Comment