‘प्रोजेक्ट आंगन’ से बच्चों के समग्र विकास को मिल रही नई दिशा
0- सेक्टर छटेरा में पालक बैठक और बालसभा से बढ़ रही सहभागिता
रायपुर. जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट आंगन’ के अंतर्गत विकासखंड आरंग के सेक्टर छटेरा में बच्चों के समग्र विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। यह पहल पालकों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थय और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सेक्टर छटेरा में नियमित रूप से पालक बैठक एवं बालसभा का आयोजन किया जा रहा है। पालक बैठकों के माध्यम से माता-पिता को बच्चों के पोषण, स्वास्थय, टीकाकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
वहीं बालसभा के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। गीत, कविता, कहानी एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
सेक्टर छटेरा में ‘प्रोजेक्ट आंगन’ की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि सामुदायिक सहभागिता और सही मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।












Leave A Comment