कुआकोण्डा एवं बड़े बचेली में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
-1 जून तक जमा किए जा सकते है आवेदन
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत विकासखंड कुआकोण्डा एवं नगरपालिका बड़े बचेली क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए पात्र महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, सेवा सहकारी समितियों एवं अन्य पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार विकासखण्ड कुआकोण्डा अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत मुलेर, मड़कामीरास एवं बड़ेहड़मामुण्डा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन किया जाना है। वहीं नगरपालिका बड़े बचेली क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 611002002 के संचालन हेतु भी पात्र संस्थाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र, विगत एक वर्ष का बैंक खाता विवरण, संस्था का प्रस्ताव, अध्यक्ष, प्रबंधक एवं सचिव के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा उपविधि की प्रति संलग्न कर प्रस्तुत करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदन संबंधित कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के सभी पात्र महिला स्व सहायता समूहों एवं संस्थाओं से समय अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।





.jpg)






Leave A Comment