दतरेंगी शिविर में 385आवेदनों का मौक़े पर ही निराकरण
0- जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को बांटे सामग्री व चेक
बलौदाबाजार. राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत दतरेंगी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दतरेंगी सहित 15 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए। शिविर में प्राप्त 1299 आवेदनों में से 385 का मौक़े पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में विभिन्न योजना अंतर्गत लगभग 254 हितग्राहियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सामग्री व चेक वितरित किया । इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा हितग्राहियों को फलदार पौधे,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं। शिविर में विभागीय स्टॉल के साथ ही स्वस्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प लगाया गया जिसमें ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया।




.jpg)






Leave A Comment