सुकन्या समृद्धि योजना से फनिता साहू की बेटी का खुला खाता
0- खाते में कर रहीं नियमित बचत, मिला बेटी के उज्जवल भविष्य का भरोसा
रायपुर. सुकन्या समृद्धि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत श्रीमति फनिता साहू की बेटी लेकिशा के उज्जवल भविष्य हेतु खाता खुलवाया गया। श्रीमति साहू आरंग विकासखण्ड के ग्राम रानीसागर की रहने वाली हैं। उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली। खाता खुलने के पश्चात् उन्होंने आपनी बेटी के खाते में नियमित रूप से बचत करना शुरू किया। इस योजना से उनके परिवार को यह भरोसा मिला है कि भविष्य में उनकी बेटी की शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए आवश्यक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध रहेगी।











Leave A Comment