ब्रेकिंग न्यूज़

 टीम प्रहरी अभियान: जोन 9 में अवैध ठेलों-गुमटियों पर बड़ी कार्रवाई

0- विजयनगर चौक और शीतला तालाब मार्ग अतिक्रमण मुक्त, नागरिकों को जाम से राहत
रायपुर। शहर को यातायात जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए 'टीम प्रहरी अभियान' के तहत नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज जोन 9 के महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़नदस्ता और जोन 9 नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने यातायात पुलिस के सहयोग से विजयनगर चौक और शीतला तालाब क्षेत्र में सड़क पर लगे अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाया। जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू एवं श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मार्ग पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लगभग 12 अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। संबंधित लोगों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटने से विजयनगर चौक और शीतला तालाब मार्ग पर नागरिकों को सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन की तत्काल राहत मिली।
अधिकारियों ने बताया कि 'टीम प्रहरी अभियान' का मुख्य उद्देश्य राजधानी रायपुर के प्रमुख चौराहों, तालाबों और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात जाम की समस्या दूर करना है। अभियान के तहत ऐसे सभी स्थानों पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english