स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनजागरूकता से गांवों में आया सकारात्मक बदलाव
रायपुर/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। मिशन के तहत गांव-गांव में दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, स्कूली रैलियां तथा स्वच्छता एवं महामारी प्रबंधन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
ग्राम स्तर पर विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वच्छाग्रहियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया गया है, जिससे ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है|
दीवार लेखन एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्वच्छता का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया गया है। वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई रैलियों ने पूरे गांव में स्वच्छता का संदेश फैलाने एवं बच्चों ने स्वयं भी स्वच्छता दूत की भूमिका निभाई।









Leave A Comment