विधानसभा अध्यक्ष ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम का किया सम्मान
-11 वर्ष बाद स्वर्णिम सफलता: जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन टीम का डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी ने शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह जी ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे तब श्री राजेश पटेल जी ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी और अभी 11 वर्षो के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है एवं इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुचे।उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया जी ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल को हर संभव मदद करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से श्री अमर पारवानी जी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।
छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को शुभकामनाएं दी हैं।










Leave A Comment