समहिता सिंह को रविवि से पीएचडी
रायपुर। समहिता सिंह को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से अपने शोघ कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई। उन्होंने अपना शोध कार्य 'कल्चरल वैल्यूज इन सिलेक्ट साउथ एशियन नोवेल्स: अ स्टडी' विषय पर डॉ. जया तिवारी के मार्गदर्शन में पूरा किया है।
समहिता के शोध का विषय साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमानाका निवासी समहिता रिटायर्ड कर्नल सीएम सिंह और सपना सिंह की पुत्री हैं, जो वर्तमान में कलिंगा यूनिवर्सिटी में अस्सिटेंट प्रोफेसर हैं। पीएचडी वाइवा के लिए आए परीक्षक डॉ. ओएन उपाध्याय ने उनके अध्ययन और शोध के परिणामों की सराहना की। अपने शोध में समहिता ने साउथ एशियन नोवेल्स में पाए जाने वाले साझा सांस्कृतिक मूल्यों पर चर्चा की और यह भी बताया कि किस प्रकार लेखकों ने अपने- अपने देशों के सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए उनकी आलोचना की है।









Leave A Comment