वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा का निधन
रायपुर। चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा ( पौसरी वाले)का 6 जून को हृदयाघात से निधन हो गया, वे 68 वर्ष के थे। राजीव शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के मानद सदस्य राजेश शर्मा के अनुज थे। उनकी अंतिम यात्रा 7 जून को उनके निवास स्थान से महादेव घाट के लिए प्रात: 9:30 बजे निकलेगी ।


.jpeg)









Leave A Comment