ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

0- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के दिए निर्देश
0- संवेदनशीलतापूर्वक करें राजस्व प्रकरणों का समाधान
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, नामांकन, सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलतापूर्वक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से अनुविभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता देते हुए करें। कृषि भूमि पर ली गई फसल खेती के रकबे एवं भूमि स्वामी का विवरण दर्ज करने के कार्य में गति लाएं। गिरदावरी का कार्य गुणवत्तापूर्वक होना चाहिए। उन्होंने राजस्व शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने कहा। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, खाता विभाजन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण परिणाममूलक होना चाहिए और आम जनता को इससे लाभ मिलना चाहिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english