बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार
0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
रायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में एमपीडब्ल्यू मेल श्री कमलेश मल्होत्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र अभनपुर, स्थल सहायक श्री मुकेश कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र मोवा, अमीन श्री बसंत सिंह राजपूत ने आंगनबाड़ी केंद्र तिल्दा नेवरा एवं स्थल सहायक सुश्री के. ज्योति ने आंगनबाड़ी केंद्र पंडरी में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।










Leave A Comment