ब्रेकिंग न्यूज़

एक सेवाभावी काम का लें संकल्पः राज्यपाल डेका

-  महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के अनावरण समारोह में राज्यपाल ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों को तक दिया अहम संदेश
- गरीब जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने के साथ अपने सेवाभावी कार्यों में विस्‍तर करने के लिए महाराष्ट्र मंडल को गवर्नर ने दिया एबुंलेंस
रायपर। आज हमें अपनों के हित के लिए छोटे–छोटे कार्य करने का संकल्प लेना है। हम इस मंच से किसी एक सेवाभावी काम का संकल्प लें, चाहें फिर वह घर के बाहर फैली गंदगी की सफाई का संकल्प हो या किसी जरूरतमंदों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने का। किसी को शिक्षा में मदद का संकल्प भी हो सकता है। उक्ताशय के विचार राज्यपाल रमेन डेका ने महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण समारोह में व्‍यक्‍त किए। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम असम से आते हैं, असम औऱ मराठी दोनों में ही मां को आई कहते है। मराठी और असमिया में 48 फीसद संस्कृत के शब्द है, इसलिए दोनों में काफी समानता है। उन्होंने अपने पुरानों दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि करीब 52 साल पर जब उनके पास युवा मोर्चा की कमान हुआ करती थी, तब हम लोग शिवाजी महाराज की जयंती मनाया करते थे। शिवाजी के बलिदानों के बारे में आज हमें अपने आने वाली पीढ़ी को बताना होगा। 
राज्यपाल ने कहा है कि डिजिटल एडिक्शन वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनती जा रही है। इसका प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है। नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलने की आवश्यकता है, क्योंकि यह सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर केवल कृत्रिम संतुष्टि प्रदान करता है।  
इससे पूर्व राज्यपाल ने महाराष्ट्र मंडल परिसर पर स्थापित शिवाजी महाराज की राजस्थान से बनकर आई संगमरमर की खूबसूरत प्रतिमा का अनारण किया। तत्पश्चात शिवाजी महाराज के किलों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि महाराष्‍ट्र मंडल आकर उन्‍हें सुकून मिलता है। वे शहर की प्रथम नागरिक होने नाते शहर की बड़ी समस्‍याओं को दूर करने का भरसक प्रयास कर रहीं हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी प्रकल्पों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव चेतन दंडवते और आभार प्रदर्शन गीता दलाल ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english