ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 'सुशासन और पारदर्शिता' की दिशा में ऐतिहासिक कदम : भाजपा

-प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा : अब सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा जनता की समस्याओं की मॉनीटरिंग
​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई 'सीएम हेल्पलाइन 1076' और ऑनलाइन पोर्टल की अनूठी पहल का ) स्वागत करते हुए इसे प्रदेश में "सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही" की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।
​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। अब तक छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब इस नई हेल्पलाइन के जरिए प्रदेश के आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक अपनी बात पहुँचाने का सीधा मौका मिलेगा। ​श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत दर्ज होने वाली हर शिकायत की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जाएगी, जिससे सरकारी अधिकारियों और विभागों में जवाबदेही तय होगी। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि इससे पहले की हेल्पलाइन व्यवस्थाओं में अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता का भरोसा डगमगा गया था। जनता की इसी परेशानी को समझते हुए वर्तमान भाजपा सरकार ने एक सशक्त, पारदर्शी और सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से नियंत्रित होने वाला नया सिस्टम खड़ा किया है। श्रीमती पाण्डेय ने विश्वास जताया कि यह हेल्पलाइन प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाएगी और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जिम्मेदार व संवेदनशील बनाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english