ब्रेकिंग न्यूज़

 कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दयाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट

0- विकास योजनाओं और दीक्षांत समारोह पर विस्तार से चर्चा हुई
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार शर्मा से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय के भविष्य की योजनाओं और राज्य सरकार के सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण रही।
 भेंट के दौरान कुलपति डॉ. दयाल ने उपमुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत उपलब्धियों से अवगत कराया। चर्चा का मुख्य केंद्र विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास रहा।
डॉ. दयाल ने आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे प्रदेश की पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल विद्यार्थियों के सम्मान का अवसर नहीं होगा, बल्कि उद्योग-जगत और मीडिया संस्थानों को एक मंच पर लाकर रोजगार और इंटर्नशिप के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में मीडिया शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने गुणात्मक और संख्यात्मक विकास दोनों में तेजी लाने पर जोर दिया।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारिता शिक्षा को तकनीक और उद्योग की बदलती मांगों के अनुरूप ढालने के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने पाठ्यक्रम में एआई, डेटा जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसे नए विषयों को शामिल करने का सुझाव दिया।
बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विस्तार, नए विभागों की स्थापना और विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल को मजबूत करने से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की। 
कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय अब शोध, पत्रकारिता नैतिकता और ग्रामीण रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच मिल सके।
कुलपति डॉ. दयाल ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय के समन्वय से प्रदेश को कुशल, जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकार मिलेंगे जो लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english