ब्रेकिंग न्यूज़

 ​भिलाई निगम द्वारा 12 जून को अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम में 'पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला' का भव्य आयोजन

0- पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को मिलेगा सीधा लाभ, मौके पर ही स्वीकृत होंगे ऋण
भिलाई नगर । निगम के आयुक्त राजीव पांडेय ने की शहर के छोटे व्यवसायियों से मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, मुख्य रूप से  नोडल अधिकारी अनिल सिंह द्वारा बैठक लेकर क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक ईशान शर्मा और सुश्री भावना सिंह को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया। इस विशेष मेले का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और छोटे फुटपाथ व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
​मेले में नगर निगम भिलाई के अधिकारियों सहित विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यहाँ पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आसान प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करने और उनके आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) निराकरण करने की व्यवस्था की गई है।
​​पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए इस मेले में 'स्वनिधि से समृद्धि' कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य कल्याणकारी योजनाओं (जैसे- आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना) से भी जोड़ने का काम किया जाएगा।
​आवश्यक दस्तावेज
​निगम प्रशासन ने अपील की है कि मेले में आने वाले हितग्राही अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य लाएँ:
​आधार कार्ड, ​मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
​बैंक पासबुक की छायाप्रति
​पहचान पत्र (Vending Certificate/LOI) यदि उपलब्ध हो ।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english