FoSCoS पोर्टल पर वार्षिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ी : अब 15 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे FSSAI लाइसेंसधारी
रायपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला रायपुर ने जिले के समस्त एफएसएआई लाइसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ताओं को सूचित किया है कि FoSCoS पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI के नियमानुसार एफएसएआई लाइसेंस धारक खाद्य विनिर्माताओं, रिपैकरों और रिलेबलरों के लिए वार्षिक रिटर्न फॉर्म डीआई दाखिल करना अनिवार्य है।
पूर्व में वार्षिक रिटर्न ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित थी। खाद्य कारोबारकर्ताओं की सुविधा और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए FSSAI ने इस तिथि को बढ़ाकर अब 15 जून 2026 कर दिया है। उक्त तिथि के पश्चात वार्षिक रिटर्न भरने पर प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क देय होगा।
संबंधित खाद्य कारोबारी अपना वार्षिक रिटर्न सीधे FSSAI के आधिकारिक FoSCoS पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in पर लॉग-इन कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में भौतिक प्रति जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले के समस्त एफएसएआई लाइसेंसधारी खाद्य विनिर्माताओं, रिपैकरों और रिलेबलरों से अपील की है कि अंतिम समय में पोर्टल पर सर्वर डाउन जैसी समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपना वार्षिक रिटर्न दाखिल करें।
अधिक जानकारी के लिए खाद्य कारोबारी FoSCoS पोर्टल या जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।










Leave A Comment