महतारी सदन, आंगनबाडी, महिला योग भवन का लोकार्पण कल
0- रायपुर नगर निगम द्वारा संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 विप्र नगर गेट के पास 14 जून को 12 बजे आयोजन
0- 80 लाख रूपये में महतारी सदन आंगनबाडी एवं 40 लाख रूपये से नवनिर्मित महिला योग भवन को किया जायेगा लोकर्पित
0- रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे , सभापति सूर्यकान्त राठौड़ , नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, वार्ड पार्षद, अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे सम्मिलित
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा अधोसरचना मंद अतर्गत नगर निगम रायपुर जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमाक 70 क्षेत्र में नवनिर्मित महतारी सदन आंगनबाडी का 80 लाख रू और महिला योग भवन का 40 लाख रु की लागत से लोकार्पण 14 जून 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे विप्र नगर गेट के पास वार्ड 70 क्षेत्र में किया जायेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित होंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत करेंगे। आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष श्रीमती सरिता आकाश दुबे, लोक स्वास्थ्य खाद्य एवं स्वच्छता विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, संत रविदास वार्ड कमाक 70 पार्षद श्री अर्जुन यादव, माघव राव सप्रे वार्ड कमांक 69 पार्षद श्री महेन्द्र औसर सम्मिलित होंगे।













Leave A Comment