बालोद वनमण्डल क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर की जा रही कार्रवाई
0- बम्हनी एवं कोपेडरा में की गई जप्ती की कार्रवाई
बालोद. बालोद वनमण्डल क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटाई एवं परिवहन को लेकर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग एवं मुस्तैद है। वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में वन परिक्षेत्र डौंडी के अंतर्गत सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, परिसर रक्षक, चैकीदार और वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार सघन गश्त और गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी एवं कोपेडेरा क्षेत्र में तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम और वन विभाग के अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम बम्हनी में वृक्षों की अवैध कटाई और परिवहन किए जा रहे लकड़ी को जप्त कर लिया गया है। इसी तरह ग्राम कोपेडरा में काटे गए लकड़ी की ढेर की जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।













Leave A Comment