ब्रेकिंग न्यूज़

 भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया गया 180 नग कबड्डी मैट

0- कबड्डी मैट को खिलाड़ियों के गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुँचाने कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बालोद. खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 180 नग कबड्डी मैट को कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा तथा अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 180 गन कबड्डी मैट की स्वीकृति प्रदान की गई है। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों का अपने माटी के खेल कबड्डी के प्रति अपार स्नेह तथा उनके खेल प्रतिभा की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने सभी कबड्डी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी द्वारा कबड्डी मैट को खिलाड़ियों के गृह ग्राम भालूकोन्हा तक सुरक्षित पहुँचाने हेतु कबड्डी मैट ले जा रही वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। इस मौके पर कबड्डी खिलाड़ियों के अलाव अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english