ब्रेकिंग न्यूज़

 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

0- जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुराना टाउन हाॅल में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया शुभारंभ
0- प्रदर्शनी का अवलोकन हेतु जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं लोग 
बालोद. देश में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय बालोद के परिसर में स्थित पुराना टाउन हाॅल में आज 12 से 14 जून तक 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री राकेश यादव छोटू, श्री प्रेम साहू, श्री कमल पंपालिया, श्री बलराम गुप्ता सहित पार्षद श्रीमती गोमती रात्रे, श्री गोकुल ठाकुर, श्री प्रीतम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का विधिवत् शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम श्री नूतन कंवर, जन संपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा आम नागरिकगण उपस्थित थे। 
इस दौरान राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, श्री राकेश यादव छोटू, श्री प्रेम साहू, श्री कमल पंपालिया सहित पार्षद श्रीमती गोमती रात्रे, श्री गोकुल ठाकुर, श्री प्रीतम यादव एवं कांति साहू के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री नूतन कंवर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत छायाचित्र एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के दौरान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जा रहे लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प आदि की सजीव प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। इस दौरान आगन्तुकों को जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ’जनमन’ का भी वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, सहायक ग्रेड 03 श्री मनीष यादव, श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री घनश्याम चंद्राकर, श्री हुलेश रजक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english