ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत धरमपुरा का किया निरीक्षण

0- मनरेगा कार्यों एवं एसएलडब्ल्यूएम केंद्र की समीक्षा, समर्थ पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश  
रायपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार बिश्वरंजन ने ग्राम पंचायत धरमपुरा का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत नाला निर्माण, डाइनिंग कक्ष एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों का स्थल पर जाकर अवलोकन किया और कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की समीक्षा की।
पंचायत में संधारित 16 पंजियों का गहन परीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत सचिव को शासन के समर्थ पोर्टल में सभी आवश्यक जानकारियों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं कार्य में पारदर्शिता लाई जा सके।
इस अवसर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एसएलडब्ल्यूएम केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र में कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि SWM 2026 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए। स्वच्छता प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं स्वच्छता प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के डीपीएम श्री सुमित, श्री निलेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा श्री आशीष केशरवानी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english