ब्रेकिंग न्यूज़

जिला पंचायत सीईओ ने प्रशिक्षण एवं विकास कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर/ जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न विकासात्मक एवं कौशल  गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एनडीडीबी-ए हेल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पशु सखी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पशु सखियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की और उन्हें ई-व्हीकल क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य की संभावनाओं के संबंध में प्रोत्साहित किया।
इसके पश्चात श्री बिश्वरंजन ने लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर ई-वाहन असेम्बलिंग एवं बैटरी संबंधी प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ ने एसएलडब्ल्यूएम (सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित सचिव एवं स्वच्छताग्राही महिलाओं को परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा उचित कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जाम हो रहे नालों की सफाई कराने एवं कचरे का पृथक्करण कर उसके वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन के लिए निर्देश प्रदान किए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english