प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत पेड़ों के चारों ओर लगाए ट्री गार्ड और कांक्रीट घेरा हटाने का अभियान
0- इससे पौधों को स्वतः विकसित होने पर्यावरण हितैषी वातावरण मिलने लगा
रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन की पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की अभिनव योजना के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के मार्गनिर्देशन में विगत दिनों हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिता के तत्काल पश्चात रायपुर जिला क्षेत्र अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में सभी 10 जोन कमिश्नर सतत मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन नियमित अपने- अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में ऐसे सभी पौधों को चिन्हित कर रहे हैं जो चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों में घिरे हुए होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे हैं ।
ऐसे समस्त पौधों को चिन्हित करके प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित होने एवं स्वयं मिट्टी, पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने इन सभी पौधों को चारों ओर से घेरकर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरों को हटाने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 जोनों में निरन्तरता के साथ तेज गति से समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से प्रगति पर है। विभिन्न जोनो के क्षेत्रों में भिन्न स्थानों में इन सभी चिन्हित पौधों को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से चारों ओर घेरा करके लगाए गए ट्री गार्ड और कांकीट के घेरों को समस्त जोन कमिश्नरों ने वहां पहुंचकर हटवाये जाने का कार्य तेजी के साथ प्रारम्भ करवा दिया है एवं पौधो को स्वतः विकसित होने पानी प्राप्त कर सकने आवश्यक पर्यावरण हितेषी वातावरण कायम करवाने कार्य प्राथमिकता के साथ करवा रहे हैं।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने उक्त कार्य को पहली प्राथमिकता में रखकर करवाने सभी जोन कमिश्नरो समाजहित में पर्यावरण संरक्षण कार्य हेतु स्पष्ट निर्देशित किया है।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के समस्त रहवासी नागरिको से रायपुर जिला प्रशासन की ओर से पुनः एक बार विनम्र अपील की है कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्ज करवाने का कष्ट करें। ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन के तत्त्ववधान में पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत समाज में उनके द्वारा पर्यावरण हितकारी योगदान देने हेतु सम्मानित किया जायेगा। सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा करवाये जा रहे उक्त पर्यावरण हितकारी कार्यों की रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा स्वत प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग और कार्य समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है।











Leave A Comment