ब्रेकिंग न्यूज़

 महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर. जिले की महिला उद्यमियों को डिजिटल तकनीक, बाजार विकास एवं व्यवसाय विस्तार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन बरतोरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों हेतु डिजिटल लिटरेसी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत सीएसआईडीसी एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों एवं महिला संचालित एमएसएमई को बाजार विकास सहायता योजनाओं, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था। 
कार्यक्रम का शुभारंभ गीता प्रजापति (पीआरपी) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बाजार विकास सहायता जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करती हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा महिला उद्यमियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों एवं प्रदर्शनियों में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण, बीटूबी और बीटूसी मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रही। विशेषज्ञों ने सफल महिला उद्यमियों के प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किए तथा प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में अपने उत्पादों को स्थापित करने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आगे की कार्ययोजना तैयार करने संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 30 महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित एमएसएमई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर एम.डी. नौशाद आज़मी एवं दीपक तिवारी (एएफसी इंडिया लिमिटेड) सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english