ब्रेकिंग न्यूज़

 कला केन्द्र ने निखारी मान्या की प्रतिभा

-अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास, दो माह में गिटार वादन में सीखी फिंगर स्टाइल की बारीकियां
 रायपुर। सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सीखने की लगन किसी भी चुनौती को सफलता में बदल सकती है। कभी गिटार सीखने की बुनियादी तकनीकों को समझने में कठिनाई महसूस करने वाली सुश्री मान्या चौबे ने कला केंद्र रायपुर में प्राप्त व्यवस्थित प्रशिक्षण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से न केवल अपनी संगीत प्रतिभा को निखारा, बल्कि ड्रॉइंग एवं राइटिंग गतिविधियों से अपनी रचनात्मकता का विस्तार भी किया। 
सुश्री मान्या पिछले दो महीने से कला केन्द्र में गिटार, ड्रॉइंग एवं राइटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कला केन्द्र से जुड़ने के पहले उन्हें गिटार सीखने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, विशेष रूप से फिंगर प्लेसमेंट, स्ट्रमिंग पैटर्न्स एवं फिंगर स्टाइल तकनीकों को समझने में मान्या को मुश्किलें हो रही थीं। जिसके बाद कला केन्द्र में नियमित अभ्यास, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्रशक्षिण के माध्यम से मान्या ने केवल दो महीनों में गिटार में विभिन्न प्रकार के संगीत पैटर्न एवं फिंगर स्टाइल को सफलतापूर्वक सीखा। उनके उंगलियों की गति, ताल की समझ एवं गिटार बजाने में आत्मविश्वास पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है। आज मान्या गिटार पर फिंगर स्टाइल तकनीकों को अधिक सटीकता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर पा रही हैं। 
उल्लेखनीय है कि कला केंद्र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english