ब्रेकिंग न्यूज़

  पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और लघु व्यवसायियों का बढ़ रहा आत्मविश्वास

-ऋण सहायता से स्वरोजगार को मिल रहा विस्तार, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हितग्राही
 रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी एवं फुटकर व्यवसाय से जुड़े लोगों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।प्रदेशभर में संचालित विशेष शिविरों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छोटे व्यवसायियों को आवश्यक कार्यशील पूंजी प्राप्त हो रही है और उनके कारोबार को नई गति मिल रही है।
बलरामपुर जिले के ग्राम जतरो निवासी श्री उमाचंद सिंह इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। फल विक्रय का कार्य करने वाले श्री उमाचंद सिंह को व्यवसाय विस्तार के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उन्हें पहले 10 हजार रुपये की ऋण सहायता मिली थी, जिसका समय पर उपयोग और पुनर्भुगतान करने के बाद उन्हें 25 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से वे अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बढ़ा रहे हैं तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप बेहतर सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।श्री उमाचंद सिंह का कहना है कि योजना से प्राप्त ऋण ने उनके व्यवसाय को नई मजबूती दी है। पहले सीमित पूंजी के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने कारोबार को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित कर पा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि इससे उनकी आय में भी निरंतर वृद्धि होगी।
प्रदेश में जिला प्रशासनों द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्रकरणों का पंजीयन, नवीन आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों को डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना न केवल छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर भी दे रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के हजारों पथ विक्रेता और लघु व्यवसायी सम्मानजनक आजीविका की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english