निगम राजस्व विभाग ने 17 जून को 1 करोड़ 6 लाख 63190 रूपये की राजस्व वसूली की
-जोन 4 ने वार्ड 44 में अंतिम सूचना के बाद सीलबंदी की, बकायेदार ने तत्काल 10 वर्षों का लंबित सम्पतिकर रूपये 269122 रूपये तत्काल अदा किया
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर 17 मई को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 1 करोड़ 6 लाख 63190 रूपये का राजस्व वसुला, जोन 5 राजस्व विभाग की टीम द्वारा दिन भर मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए 34 लाख 94756 रूपये का राजस्व वसुला.
नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम ने जोन अंतर्गत वार्ड 44 के क्षेत्र में अंतिम सुचना देने के पश्चात नगर निगम को सम्पतिकर बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंदी करने की कड़ी कार्यवाही की,
इस पर सम्बंधित बड़े बकायादार ने तत्काल 2 लाख 69122 रूपये का बकाया सम्पतिकर का भुगतान स्थल पर तत्काल कर दिया.










Leave A Comment