ब्रेकिंग न्यूज़

 जोन 6 अध्यक्ष  - पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से वार्डो में सफाई की लचर व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त किया

   रायपुर-  रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा, श्री प्रमोद साहू, श्री रमेश सपहा, श्री रवि सोनकर, पार्षद प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण नायक ने नगर निगम मुख्यालय महापौर कार्यालयीन कक्ष पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर जोन 6 के सभी वार्डो में इस वर्ष बारिश के पूर्व सफाई की व्यवस्था को लचर बताया एवं सफाई व्यवस्था व्यवस्थित नहीं होने की महापौर को जानकारी दी। पार्षदों ने महापौर को बताया कि जोन 6 के वार्डो में वार्डवार उपलब्ध 25 सफाई कामगारों के गैंग में कभी भी शत प्रतिशत उपस्थिति नहीं देखी जाती एवं सफाई कामगारो की उपस्थिति कम रहती है। इसके चलते जोन 6 के वार्डो में बारिश पूर्व गंदे पानी का निकास सुगम बनाने अच्छी सफाई व्यवस्था अभी तक कायम नहीं हो पा रही है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 6 के वार्डो में सफाई की लचर व्यवस्था पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जोन अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी एवं तत्काल वार्डों में जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर बारिश पूर्व वार्डो की सफाई व्यवस्था को सुधारने के सख्त निर्देश दिये हैँ । 
महापौर ने सफाई कामगारों की शत प्रतिशत उपस्थिति नियमित रूप से ड्यूटी पर सुनिश्चित करने जोन 6 अधिकारियों को निर्देशित किया एवं सभी नालो की तले तक सघन सफाई करवाकर लद्दी निकलवाकर वार्डो के नालो के मुहानो को खोलकर गंदे पानी का निकास बारिश पूर्व सुगम बनाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने कडे निर्देश दिये हैँ, ताकि कही भी जोन 6 क्षेत्र के किसी भी वार्ड में बारिश में जलभराव की समस्या ना आए और नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english