ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल में पं. माधव राव सप्रे जयंती समारोह आज

 रायपुर। पं. माधवराव सप्रे जयंती समारोह पर एक दिवसीय राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का आयोजन महाराष्‍ट्र मंडल में शुक्रवार, 19 जून को शाम चार बजे होगा। इस अवसर पर ‘अनुस्‍वार’ दिल्‍ली के संपादक डॉ. संजीव कुमार को छत्‍तीसगढ़ मित्र पं. माधव राव सप्रे पत्रकारिता सम्‍मान 2026 से सम्‍मानित किया जाएगा। इसी तरह हिंदी साहित्‍य की सेवा कर रहे मराठी भाषी साहित्‍यकारों डॉ. साधना राहटगांवकर भिलाई, अनिल पुसदकर रायपुर, वरदा जोशी भिलाई, लतिका भावे रायपुर और प्रशांत कानस्‍कर भिलाई को विशेष रूप से सम्‍मानित किया जाएगा।
पं. माधवराव सप्रे शोध केंद्र के सचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि छत्‍तीसगढ़ साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष शशांक शर्मा व विशेष अतिथि छत्‍तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्‍यक्ष प्रभात मिश्र और वरिष्‍ठ साहित्‍यकार गिरीश पंकज होंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता परदेशी राम वर्मा करेंगे। इस अवसर पर शकुंतला तरार लिखित ‘हॉं मैं अबूझमाड हूँ’ और डॉ. सुधीर शर्मा की पुस्‍तक ‘व्‍यक्ति‍त्‍व विकास में पं. माधव राव सप्रे की भूमिका’ का विमोचन किया जाएगा।  
साहित्‍य समिति की अध्‍यक्ष कुमुद लाड के अनुसार महाराष्‍ट्र मंडल, छत्‍तीसगढ़ मित्र और छत्‍तीसगढ़ साहित्‍य व संस्‍कृति संस्‍थान रायपुर ने संयुक्‍त तत्‍वावधान में मंडल के य.गो. जोगलेकर स्‍मृति छत्रपति शिवाजी सभागृह में पं. माधव राव सप्रे जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले व जय जोहार साहित्‍य व संस्‍कृति संस्‍थान की अध्‍यक्ष डॉ. सीमा निगम ने प्रबुद्ध जनों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english