ऑनलाइन' पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत नवीनीकरण हेतु 30 जून तथा नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त
बालोद। शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन' पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन' नवीनीकरण हेतु 30 जून तथा नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उन्होेंने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 तथा नवीन पंजीयन हेतु 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन' आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही सत्र 2025-26 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से एनएसपी पोर्टल से ओटीआर प्राप्त करना आवश्यक है। ओटीआर के संबंध में अधिक जानकारी छात्रवृत्ति पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।



.jpg)









Leave A Comment