राज्यपाल ने आंध्र साहित्य समिति के सचिव पीएस राव को किया सम्मानित
-टी सहदेव
भिलाई नगर। रायपुर के लोकभवन में शनिवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल, गोवा और तेलंगाना राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर का प्रशासनिक कार्य देखने वाली आंध्र साहित्य समिति के सचिव पीएस राव को राज्यपाल रमेन डेका ने राजकीय गमछा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तेलंगाना के आव्रजक पीएस राव पिछले लंबे समय से छत्तीसगढ़ में रहते हुए बालाजी मंदिर के प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, सह कोषाध्यक्ष एनएस राव तथा संयुक्त सचिव एस रवि ने समिति की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। सचिव राव ने समारोह को संबोधित भी किया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम एक-दूसरे की भाषा, कला, संस्कृति और जीवन-शैली से एकाकार होते हैं, तो राष्ट्र की एकता और अखंडता और मजबूत होती है। कार्यक्रम का उद्देश्य था एक-दूसरे राज्य की संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं का आदान- प्रदान करना। इस मौके पर कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दींं। यह समारोह उनके लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने विभिन्न राज्यों की संस्कृति के आदान- प्रदान में उत्कृष्ट योगदान दिया। राज्यपाल के आमंत्रण पर आंध्र एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष जी स्वामी, सचिव टी श्रीनिवास रेड्डी और कोषाध्यक्ष मोहन नायडु की अगुवाई में आंध्र साहित्य समिति की टीम लोकभवन में पहुंची थी।







.jpg)
.jpg)
.jpg)



Leave A Comment