छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून, दंतेवाड़ा में झमाझम
-रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा है। मानसून के पहुंचते ही दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश हो रही है। इधर, राजधानी रायपुर में तेज हवाएं चली और मानसून पूर्व की बारिश हुई। इस रायपुर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों में यह कुछ और जिलों को भी कवर कर लेगा। मानसून की एंट्री के बाद बस्तर संभाग में बारिश तेज होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों को भी कवर कर लेगा। भारी बारिश के चलते रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।












Leave A Comment