हाइटेक आंगनबाड़ी : खेलकूद में ही बीता बच्चों का पहला दिन
- महाराष्ट्र मंडल के सौजन्य से नौनिहालों ने किया स्वादिष्ट मुलायम इडली का नाश्ता
रायपुर। टाटीबंध क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्मित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाइटेक आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए पहला दिन यानी सोमवार शानदार रहा। आंगनबाड़ी में पहुंचे बच्चों ने खूब खेला और मस्ती की। पहले दिन बच्चों को महाराष्ट्र मंडल की ओर से मुलायम स्वादिष्ट इडली का नाश्ता कराया गया।
महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की प्रभारी, हाइटेक आंगनबाड़ी प्रमुख डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि यहां पहले दिन 13 बच्चे आए थे। सभी बच्चे अपने दादा- दादी, मम्मी, बुआ, चाचा के साथ यहां पहुंचे थे। बच्चों के चेहरे में खुशी के साथ यहां के वातावरण को लेकर निर्भीकता भी नजर आई। गौरतलब है कि परिजन जब बच्चों को यहां छोड़कर गए, तो किसी ने भी रोना- धोना नहीं किया। यदि कुछ सहमे से थे भी, तो वे जल्दी ही हमउम्र साथियों के साथ घुल- मिलकर... बस मस्ती करने लगे, खेलने लगे।
आंगनबाड़ी की सहायिका मेघा पोतदार के अनुसार यहां बच्चों के लिए ढेर सारे तरह- तरह के खिलौने हैं। बच्चों ने सबसे ज्यादा फिसलपट्टी का आनंद लिया। वहीं झूले, सी-सा, सर्कूलर झूला, सुरंग, क्लाइंबिंग फ्रेम में भी बच्चे रमे रहे। कुछ बच्चे रूम में बिछे सॉफ्ट प्ले मैट में ब्लॉक और पज़ल, सैंड बॉक्स और वाटर टेबल, हूला हूप्स, प्ले टेंट और हाउस में मस्त रहे। समय समाप्ति के बाद भी कुछ बच्चे घर जाने के मूड में नहीं दिख रहे थे।









.jpg)


Leave A Comment