जनगणना कार्य के दौरान संकलित किये गए आंकड़ों का उपयोग किसी भी तरह से विभाग द्वारा नहीं किया जाता है - उपायुक्त जनगणना
-रायपुर नगर निगम में राजस्व वसूली जीआईएस एवं डोर टू डोर फील्ड सर्वे पर आधारित होती है - उपायुक्त राजस्व
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के आंकड़े पूरी तरह गोपनीय होते हैँ, इन्हें जारी नहीं किया जाता है।
नगर निगम उपायुक्त जनगणना श्री जसदेव सिंह बाबरा ने जानकारी दी है कि जनगणना कार्य के दौरान संकलित किये गये व्यक्तिगत आकड़ों का उपयोग किसी भी तरह से विभाग द्वारा नहीं किया जाता है.
नगर निगम उपायुक्त राजस्व ने बताया कि नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा राजस्व वसूली जीआईएस एवं डोर टू डोर सर्वे पर आधारित होती है।

.jpg)









Leave A Comment