ब्रेकिंग न्यूज़

 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की स्मृति में भाजपा 23 जून से 06 जुलाई तक मनाएगी 'संस्मरण पक्ष'

 रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) से लेकर उनकी जयंती (06 जुलाई) तक भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 'स्मरण पखवाड़ा' का आयोजन करने जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी नन्दन जैन ने बताया कि यह पखवाड़ा डॉ. मुखर्जी के महान संकल्प और राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। 'स्मरण पखवाड़ा' के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न रचनात्मक और सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रनिर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने और भारत की अंखडता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वह एक प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्र भक्त थे। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने तथा भारत की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इस पखवाड़े में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री जैन ने बताया कि इस दौरान सभी बूथों पर बूथ समिति के सदस्यों, प्राथमिक सदस्यों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में 23 जून व 6 जुलाई को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि इस अवसर पर सभी जिलों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉ. मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। सभी प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की स्मृति में छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शैक्षणिक परिसर के बाहर आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक नगर एवं शहर में किसी चौराहे, उद्यान अथवा मार्ग का नामकरण किया जाएगा। साथ ही, डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा अथवा चित्र का अनावरण भी किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि मानसून की सक्रियता के साथ वृक्षारोपण अभियान भी सार्थक एवं प्रभावी रूप से प्रत्येक बूथ पर संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्रदेश में 5 सदस्यों की एक टोली गठित की गई है, जिसमें एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को संयोजक बनाया गया है। साथ ही, प्रत्येक जिले में 4 सदस्यों की टोली तथा प्रत्येक मंडल में 3 सदस्यों की टोली का गठन किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english