ब्रेकिंग न्यूज़

 टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

बिलासपुर. नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने आज आयोजित टीएल बैठक में शासन की विभिन्न प्राथमिकता एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल तथा वनमंडलाधिकारी श्री नीरज भी उपस्थित थे।
        बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सुशासन तिहार, पीएम पोर्टल, पीजीएन, ई-समाधान, समय-सीमा प्रकरण, जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन, पौधारोपण अभियान, खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। आयुक्त श्री सर्वे ने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने जिला पंचायत की स्थायी उप समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि नियमानुसार प्रत्येक दो माह में इन समितियों की बैठक होना आवश्यक है। सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय-सीमा में बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित करें। बैठक में आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि बिलासपुर जिले को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘सुग्घर छत्तीसगढ़ योजना’ में शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत शासन की 31 प्रमुख योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति स्तर प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने आगामी शाला प्रवेश उत्सव एवं विद्यार्थियों को कॉपी-किताब वितरण की तैयारियों की भी समीक्षा की।अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई को जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पर आयुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा उत्सव को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री सर्वे ने नशामुक्ति अभियान की अधिकारियों को शपथ भी दिलाई। बैठक के दौरान अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के त्वरित समाधान तथा सेवा प्रदायगी में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english