ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनो उर्वरक बना किसानों की पसंद, उत्पादन बढ़ाने में मिल रही सफलता

0- नैनो उर्वरक से सशक्त हो रही खेती, किसान श्री नारायण साहू ने साझा किए अनुभव
रायपुर. कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के बढ़ते उपयोग से किसानों को बेहतर उत्पादन और लागत में कमी का लाभ मिल रहा है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पी. जामगांव के किसान श्री नारायण साहू नैनो उर्वरक के उपयोग से खेती में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर रहे हैं।
श्री साहू ने बताया कि पिछले खरीफ सीजन में उन्होंने अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि में नैनो डीएपी का छिड़काव किया था। इसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई तथा गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित श्री साहू ने बताया कि इस वर्ष सहकारी समिति केंद्रों में नैनो उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अतः वे इस खरीफ सीजन में भी नैनो डीएपी का उपयोग जारी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान सहकारी समिति से उन्हें समय पर बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो गए, जिससे खेती संबंधी सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुए। उन्होंने अन्य किसानों से भी नैनो डीएपी के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणामों ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है तथा यह तकनीक किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english