भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
-आगामी कार्यक्रमों की डिजिटल रणनीति पर मंथन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, सरल एप में आवश्यक जानकारी अद्यतन करने, सोशल मीडिया समूहों के गठन, बूथ समितियों के सत्यापन, जिला एवं मंडल स्तर पर आईटी टीमों के गठन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने संबंधी आवश्यक जानकारी पदाधिकारियों को दी गई।
भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने भाजपा संगठन में आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों में आईटी सेल की जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से संगठन की गतिविधियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने आईटी सेल के सशक्त उपयोग, मीडिया समन्वय तथा संगठन की सकारात्मक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह संयोजक संजय सोनी और आभार प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश सह संयोजक संदीप उपारकर, सौरभ कौतुक, विक्की रमानी, कार्यालय प्रभारी लोकेश पवार, सह प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित, संभाग प्रभारी सागर मयाणी, भरत ठक्कर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिनी पांडेय, सौरभ मिश्रा, करण कश्यप, हर्षित चोकसे, सूर्य प्रताप सिंह, हेमा दीवान, गौरव सिन्हा, राहुल डूंगरे सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के संयोजक, सह संयोजक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।।


.jpg)


.jpg)


.jpg)

Leave A Comment