निर्वाचन में अधिग्रहित वाहनों के लंबित किराया एवं पीओएल देयकों का होगा भुगतान
बिलासपुर. नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के दौरान अधिग्रहित किए गए वाहनों के लंबित वाहन किराया एवं पीओएल (पेट्रोल, ऑयल एवं लुब्रिकेंट) देयकों का भुगतान किया जा रहा है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन संस्थाओं अथवा वाहन मालिकों का भुगतान अभी तक लंबित है, वे जिला स्थानीय निर्वाचन कार्यालय, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं। संबंधितों से शीघ्र कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा अपने लंबित देयकों का भुगतान प्राप्त करने की अपील की गई है।











.jpg)

Leave A Comment