ब्रेकिंग न्यूज़

निगम राजस्व विभाग द्वारा 634 सम्पतियों से 1 करोड़ 33 लाख 20157 की राजस्व वसूली

जोन 6 ने बकाया अदा नहीं करने पर वार्ड 61 में 4 आवासीय सह व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया, इनमें से 1 सम्पतिकर धारक ने स्थल पर 33175 रूपये का पार्ट पेमेंट किया
-30 जून 2026 तक वर्तमान वर्ष 2026-27 का सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सभी सम्पतिकर दाताओं को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज दिनांक 25 जून 2026 गुरूवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 634  सम्पतियों से 1 करोड़ 33 लाख 20157  रूपये का राजस्व वसूला गया.
आज जोन 1 ने 55 सम्पतियों से 10 लाख 91078 रूपये, जोन 2 ने 52  सम्पतियों से 13 लाख 36  हजार 622 रूपये राजस्व वसूली की.
 इसी प्रकार जोन 3 ने 59 सम्पतियों से 13 लाख 56581 रूपये,  जोन 4 ने 59 सम्पतियों से, 12 लाख 36151 रूपये, जोन 5 ने  61 सम्पतियों से 10 लाख 23 हजार  256 रूपये, जोन 6 ने 45 सम्पतियों से 10 लाख 48 हजार 889 रूपये, जोन 7  द्वारा  41 सम्पतियों से 16 लाख 12 हजार 219  रूपये, जोन 8  द्वारा 63 सम्पतियों से 13  लाख 51  हजार 858 रूपये का राजस्व वसूला गया. जोन 9 द्वारा 96 सम्पतियों से 10 लाख 52 हजार 411 रूपये का राजस्व और नगर निगम जोन 10 द्वारा 103 सम्पतियों से 22  लाख 11  हजार 92 रूपये का राजस्व आज दिनांक 25 जून 2026 गुरूवार को वसूला गया. 
वहीं जोन 6 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड 61 क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर 4 आवासीय सह व्यवसायिक परिसरों में सीलबंदी की कार्रवाई की गई. इनमें से स्थल पर एक सम्पतिधारक ने तत्काल 33 175 रूपये का पार्ट पेमेंट जोन 6 राजस्व विभाग को किया गया.
यहां यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जून 2026  तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले  सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english