ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20.70 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज
मरवाही । गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। भारत सरकार के उपक्रम आईआरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में कार्यरत सीनियर रेलवे मैनेजर कुंदन कुमार से शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने ऑनलाइन संपर्क में आए लोगों के कहने पर एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कर अलग-अलग किस्तों में निवेश किया। बाद में ऐप में बड़ी राशि दिखाई गई, लेकिन रकम निकालने का प्रयास करने पर टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगे गए। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों और संदिग्ध ट्रेडिंग ऐप से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।













Leave A Comment